दिवाली पर इस बार कई शुभ संयोग; शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा-Diwali

lakshmi-ganeshनई दिल्‍ली : कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। इस बार दीपावली रविवार को (30 अक्टूबर) है। दीपावली में इस बार कई शुभ एवं खास संयोग बन रहे हैं। धनतेरस और दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। इस बार दीपावली में दुरुधरा योग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से कई गुना लाभ होगा। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन स्थिर लग्न में करना चाहिए। स्थिर लग्न में पूजन करने से मां लक्ष्मी का आपके घर में वास होता है।
ज्योतिषचार्य के अनुसार चंद्रमा के दोनों ओर शुभ ग्रह रहने से करतरी योग बन रहा है। साथ ही दीपावली में अमृतयोग, प्रीति योग का निर्माण भी हो रहा है। दीपोत्सव के दौरान कई शुभ योग और संयोग बनेंगे, जो लोगों के जीवन में समृद्धि लाएंगे।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन किया जाता है। शास्‍त्रों के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा को पूरे विधि-विधान से करने से सुख सौभाग्य की तो प्राप्ति होती ही है।ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी का आह्वान और पूजन स्थिर लग्न में करना श्रेष्ठ माना गया है। धन की देवी महालक्ष्मी का आशिर्वाद पाने के लिए दीपावली पूजन विशेष रुप से शुभ माना जाता है। धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल (संध्या) में करना चाहिए। लक्ष्मी उपासना का यही मुख्य समय माना गया है। संध्या काल में दीप प्रज्ज्वलित कर लक्ष्मी पूजन करने का उत्तम समय है।
अमावस्या तिथि 29 अक्टूबर दिन शनिवार को ही रात में 07 बजकर 52 मिनट से लग रही है जो 30 अक्टूबर 2016 दिन रविवार को रात में 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन उद्योग-धंधों के साथ-साथ नवीन कार्य करने एवं पुराने व्यापार में खाता पूजन का विशेष विधान है। दीपावली के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के पूजन का मुहूर्त है। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त है। दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त शमा 6.31 बजे से 8.27 बजे तक रहेगा। स्वाति नक्षत्र में दिवाली सभी के लिए जीवन में खुशियों का संचार करने वाली होगी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment