लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और एक विधानसभा
सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी
ने कैराना लोकसभा सीट से मृगांका सिंह को और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के
लिए अवनी सिंह को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इन दोनों
सीटों पर सहानुभूति कार्ड खेलकर वोट हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही
है।कैराना लोकसभा सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।
यहां से पार्टी ने उनकी बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। वहीं नूरपुर
विधानसभा सीट के विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद यह
सीट खाली हुई थी, जहां से उनकी पत्नी अवनी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
उधर, कैराना में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन मैदान
में हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी का भी समर्थन हासिल है। दोनों सीटों पर
28 मई को मतदान है, जबकि वोटों की गिनती 31 मई को होगी। कैराना का गणित
2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर हुकुम सिंह को पांच लाख 65 हजार
वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एसपी के नाहिद हसन को 3 लाख 30 हजार
वोट मिले थे। वर्ष 1996 में इस सीट से एसपी के टिकट पर सांसद चुने गए
मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम बेगम वर्ष 2009 में इस सीट से सांसद बन
चुकी हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस परिवार में टूट हो गई थी। तब
मुनव्वर के बेटे नाहिद हसन एसपी के टिकट पर और उनके चाचा कंवर हसन बीएसपी
के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों को पराजय का सामना करना पड़ा था।
हालांकि नाहिद दूसरे स्थान पर रहे थे।
Home
News
Politics
उपचुनाव: कैराना लोकसभा से मृगांका बीजेपी प्रत्याशी, नूरपुर विधानसभा से अवनी सिंह- bjp-declares-candidates-for-kairana
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment