ये वीरे भी मानती हैं कि तैमूर नाना रणधीर जैसे दिखते हैं, इस बात को लेकर चिंतिंत रहती हैं सोनम व स्वरा

मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में लगातार छाये रहते हैं। हर वक्त उनकी तस्वीरें मीडिया में आती रहती हैं और उन्हें स्टार किड्स में सबसे अधिक अटेंशन मिलती रहती हैं। इस बात से कई बार करीना भी घबराती हैं लेकिन सैफ ने इस बात को अब सामान्य मान लिया है। लेकिन करीना कपूर की वीरे और वीरे दी वेडिंग में उनकी को-स्टार सोनम कपूर और स्वरा भास्कर इस बात को लेकर एक ही राय रखती हैं। स्वरा कहती हैं कि तैमूर अभी काफी छोटे हैं और ऐसे में जिस तरह से मीडिया हर वक्त उनके पीछे लगी रहती है तो उन्हें बुरा लगता है, क्योंकि अभी वह बच्चे हैं और इस तरह से करीना को हैंडल करने में मुसीबत तो होती ही होगी। स्वरा कहती हैं कि हालांकि करीना ने अब यह बात समझ ली है और इस बात को सरलता से ही लेती है।वीरे दी वेडिंग की शूटिंग के बारे में स्वरा कहती हैं कि करीना के साथ भले ही तैमूर दिल्ली आये थे, लेकिन करीना बहुत प्रोफेशनल हैं और वह कभी भी तैमूर को लेकर सेट पर नहीं आते थे। होटल लौटने के बाद ही स्वरा की मुलाकात भी तैमूर से हुई थी और वह भी तैमूर की दीवानी हो गयी थीं। तैमूर के बारे में स्वरा का कहना है कि उन्हें और उनकी टीम की सारी वीरे को ऐसा लगता है कि तैमूर अपने नानाजी रणधीर कपूर से मेल खाते हैं। बता दें कि करीना भी सैफ को यह बात कई बार कह चुकी हैं कि तैमूर उनके पापा की तरह ही नजर आते हैं। वहीं सोनम कपूर ने भी यह राज खोला है कि वह सभी तैमूर की क्यूटनेस की दीवानी हैं और सोनम की कुछ फ्रैंड्स तो उनसे भी बड़ी तैमूर की फैन हैं। सोनम का भी मानना है कि उन्हें यह देखकर बुरा लगता है कि करीना कपूर खान को हमेशा किस तरह तैमूर को लेकर मीडिया और पापाराजी से स्ट्रगल करना पड़ता है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment