Reliance AGM 2018: जियो पर रिलायंस के कई बड़े ऐलान, जानें बड़ी बातें

मुंबई :रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक (AGM) में चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने Jio पर कई बड़े ऐलान किए हैं। रिलायंस ने अब जियो 2 फोन लॉन्च किया है। इस फोन में यू-ट्यूब, वॉट्सऐप, फेसबुक आदि स्मार्ट फीचर मिलेंगे। इसके साथ खास जियो ऐप और फाइबर ब्रॉडबैंड भी लॉन्च किए गए हैं। जानिए क्या-क्या बड़े ऐलान किए गए हैंजियो ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। -जियो गीगा फाइबर का भी ऐलान हुआ है। जियो गीगा राउटर और गीगा टीवी सेटटॉप बॉक्स, गीगा टीवी कॉलिंग का भी ऐलान हुआ है। -जियो स्मार्ट होम से संबंधित भी कई ऐलान किए गए हैं। जियो गीगा फाइबर में कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। -15 अगस्त से जियो फोन पर मिलेगी फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब की सुविधा। अब आया Jio 2 फोन -रिलायंस ने जियो फोन 2 भी लॉन्च किया है। इसमें हॉरिजेंटल स्क्रीन बोर्ड के साथ कई फीचर्स दिए गए हैं। 15 अगस्त से जियो फोन-2 मात्र 2,999 रुपये में मिलेगा। -जियो फोन के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर का भी ऐलान किया गया है। 21 जुलाई से 501 रुपये में पुराने जियो फोन के बदले नया फोन मिलेगा। यहां आपको बता दें कि यह ऑफर पुराने फोन के लिए ही है। -जियो फोन 2 कई सुविधाओं से लैस होगा, इसमें यूट्यूब, फेसबुक, वॉट्सऐप की भी सुविधा मिलेगी। बाकी बड़ी घोषणाएं -मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने 22 महीनों में अपना कस्टमर बेस दोगुना (21.5 करोड़) बढ़ा लिया है। अभी भारत में जियो फोन के 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। -अंबानी ने बताया कि पिछले साल 2% की तुलना में वित्त वर्ष 2018 में जियो के कंसॉलिडेट EBIDATA और रिटेल में 13% बढ़ा है। -मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने कहा कि MBPS के दिन गए, आज का समय GBPS का है। -जियो का रेवेन्यू 69,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। - आकाश अंबानी ने कहा कि अब आपका घर पूरी तरह से वाई-फाई कवरेज में होगा, हर उपकरण, प्लग पॉइंट और स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। अब पास बड़ी आसानी से कैमरे के जरिए 24X7 सुरक्षा निगरानी कर सकेंगे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment