चेन्नै
:भारत अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होनी है। इससे पहले इसरो चीफ रविवार को पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि यह मिशन कामयाब रहेगा। 15 जुलाई को क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज के चलते लॉन्चिंग को कुछ वक्त पहले ही स्थगित कर दिया गया था। 'नई खोज करने में सफल होगा चंद्रयान-2'
श्रीहरिकोटा के स्पेस पोर्ट पर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद गहमागहमी बढ़ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी समय पर क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम फिलिंग का काम दोबारा किया जाएगा। इससे पहले मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का रिहर्सल सफल रहा और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से शुरू हो गया। रविवार को श्रीहरिकोटा पहुंचे इसरो प्रमुख के सिवन ने चेन्नै एयरपोर्ट पर कहा कि मिशन कामयाब रहेगा और हमें उम्मीद है कि चंद्रयान-2 चंद्रमा पर कई नई चीजों की खोज करने में सफल होगा।
सिवन ने कहा, 'सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। लीकेज की वजह से पहली बार लॉन्चिंग टलने के बाद हमने इस बार सतर्कता बरती है और तैयारियों को पूरा करने में एक दिन से ज्यादा का वक्त लगा है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस बार ऐसी कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं होगी।'
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment