भगवान गणेश की मूर्तियों की लैंडफिल को लेकर भाजपा और केजरीवाल पर बरसे देवेन्द्र यादव- Loktantra Ki Buniyad

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भलस्वा लैंडफिल साइट की यात्रा के बाद भगवान गणेश की मूर्तियों को लैंडफिल पर डंप करने के लिए भाजपा और केजरीवाल सरकार को आडे़ हाथो लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भलस्वा लैंडफिल साइट की यात्रा के बाद भगवान गणेश की मूर्तियों को लैंडफिल पर डंप करने के लिए भाजपा और केजरीवाल सरकार को आडे़ हाथो लिया।

 प्रचार के लिए गणेश चतुर्थी के विशाल होर्डिंग्स लगाने वाली भाजपा और केजरीवाल सरकारों ने लैंडफिल साइटों में भगवान गणेश की मूर्तियों को कचरा की तरह डंप करके भक्तों के मन को गहरा आघात पहुंचाया है -देवेंद्र यादव
श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भलस्वा लैंडफिल साइट से भगवान गणेश प्रतिमाओं को छठ घाट, बुराड़ी रोड, बादली में विसर्जित करने के लिए एकत्रित किया। 


नई दिल्ली, 14 सितंबर 2019 --- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भाजपा शासित नगर निगमों और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को घर-घर से लाई गई भगवान गणेश की मूर्तियों को कूड़ेदान की तरह भलस्वा लैंडशिल साइट में डंप करने के लिए फटकार लगाई। श्री यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टीयों ने लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। श्री देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भलस्वा लैंडफिल साइट से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को एकत्र किया और उन्हें बादली रोड, बुराड़ी रोड़ के छठ घाट पर विसर्जित किया। श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि यह प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण ही धार्मिक भावनाओं का ऐसा निरादर हुआ है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर भगवान गणेश प्रतिमाओं को डंप किया गया। श्री यादव ने कहा कि भलस्वा एकमात्र लैंडफिल नहीं था जहां भगवान गणेश की मूर्तियों को डंप किया गया, बल्कि दिल्ली के ऐसे कई लैंडफिल स्थल है जहां भगवान गणेश की मूर्तियों को  ट्रक में  लोड होते हुऐ भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला मामला है जिससे भक्तों के मन को गहरा आघात पहुंचा हैं। श्री यादव ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा बड़े विश्वास और उत्साह के साथ कई दिनों तक की जाती है, लेकिन गणेश चतुर्थी के बाद इन्हें कूड़ेदान की तरह लैंडफिल में फेंक दिया गया। श्री यादव ने भाजपा और दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भक्तों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुऐ कहा है कि इससे इन दोनों सरकारों को भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। श्री यादव ने कहा कि प्रशासन को लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कदमों का कड़ा विरोध करना चाहिए । श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण यमुना नदी में विसर्जित की जा रही गणेश मूर्तियों पर प्रतिबंध था हालांकि यह प्रथा रही है कि गणेश चतुर्थी पूजा के बाद मूर्तियों को बहते पानी में विसर्जन किया जाता है। लेकिन इस बार इस प्रथा को अनुमति नहीं दी गई थी हालांकि प्रशासन यह सुनिश्चित कर सकता था कि मूर्तियों को लैंडफिल में डंप न किया जाए।

श्री यादव ने भाजपा और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया हालांकि केजरीवाल और भाजपा ने गणेश चतुर्थी के त्योहार पर राजधानी में भारी होर्डिंग्स लगाए थे। उन्होंने कहा कि यह जनता और प्रशासन का कर्तव्य है कि वे यह सुनिश्चित करके पर्यावरण को सुरक्षित रखें कि पानी और वातावरण प्रदूषित न हो लेकिन प्रशासन यह व्यवस्था  कर सकता था कि मूर्तियों को विसर्जन के लिए सम्मानजनक स्थान दिया जाए। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है और एमसीडी जो भाजपा के इशारों पर चलती है ने अपने स्वयं के वाहनों का उपयोग लैंडफिल में भगवान गणेश की मूर्तियों को डंप करने के लिए किया।

श्री यादव ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा पूनम, निगम पार्षद अश्वनी बागड़ी, जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत, नाजिम अली, दीपक गोस्वामी, संजय प्रधान, अशोक यादव, सिद्धार्थ यादव तथा धर्मवीर यादव आदि मौजूद थे।








Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment