दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम के दिन मुसलमानों को दी 'सलामी', ट्रोल- Loktantra Ki Buniyad

भोपाल: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह मुहर्रम के मौके पर मुसलमानों को 'सलामी' देकर फंस गए। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता शाहनवाज हुसैन समेत कई यूजर्स ने ट्विटर उन्‍हें ट्वीट कर याद दिलाया कि मुहर्रम दुख का दिन है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को 'पावन अवसर' बताते हुए मुसलमानों को 'सलामी' दी थी।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारा सलाम।' उधर, दिग्‍गी राजा के इस ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'दिग्विजय सिंह आज दुख का दिन है। इतना भी नहीं मालूम आपको दिग्विजय जी।' कांग्रेस नेता के इस ट्वीट के बाद कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई। यूजर्स ने दिग्गी पर साधा निशाना एक यूजर बसंत लडारिया ने लिखा, 'इनके लिए तो हर दिन वोट का दिन होता है। दुख का दिन हो या खुशी का दिन।' सैयद अजीम ने लिखा, 'पूर्व मुख्यमंत्री साहब किसी से मालूम ही कर लेते की मुहर्रम की मुबारकबाद नहीं दी जाती। दीपक लाहिरी ने लिखा, 'यह कोई पावन मौका नहीं है बल्कि गम का मौका है।' बता दें कि सातवीं शताब्‍दी में हजरत इमाम हुसैन के करबला की जंग में शहीद होने की याद में मुसलमान मुहर्रम मनाते हैं। इस दिन मुसलमान ताजिया निकालते हैं। इस्‍लामिक कलेंडर में यह महीना पवित्र माना जाता है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment