कौन हैं सिस्टर मरियम थ्रेसिया, जिनका पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र- Loktantra Ki Buniyad

कोच्चि: मरियम थ्रेसिया को अक्टूबर महीने में वेटिकन सिटी में सम्मानित किया जाएगा और उन्हें संत घोषित किया जाएगा। पीएम मोदी ने सिस्टर मरियम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ऐसे असाधारण लोगों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है जो अपने लिए नहीं बल्कि औरों के लिए जीते हैं। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करेंगे जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। देहांत के 93 साल बाद मिलेगा सम्मान पोप 13 अक्टूबर को होने वाले उपाधि सम्मेलन में भारत में नन रहीं सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि देंगे। केरल में सामाजिक उत्थान के कामों के लिए विख्यात रहीं सिस्टर मरियम को मदर टेरेसा की तरह माना जाता है। अंतर बस इतना है कि सिस्टर मरियम को उनके देहांत के करीब 93 सालों बाद इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं। होली फैमिली नाम की धर्मसभा स्थापित की सिस्टर मरियम ने होली फैमिली नाम की एक धर्मसभा की स्थापना की थी। वेटिकन सिटी में मौजूद एक दस्तावेज के मुताबिक, उन्होंने कई स्कूल, हॉस्टल, अनाथालय और कॉन्वेंट बनवाए और संचालित किए। सिस्टर मरियम को लड़कियों की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए किए गए कामों के लिए भी याद किया जाता है। 1914 में उनके द्वारा स्थापित इस संस्था में अब करीब 2000 नन हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने दूसरे कार्यकाल में चौथी बार रेडियो पर देशवासियों से 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने केरल की एक नन सिस्टर मरियम थ्रेसिया का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सिस्टर थ्रेसिया ने 50 साल के अपने छोटे से जीवनकाल में मानवता की भलाई के लिए जो काम किए, वे पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment