राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: 49 निकायों में वोटों की गिनती, उदयपुर में बीजेपी आगे

जयपुर: राजस्थान में आज स्थानीय निकाय यानी शहर की सरकार के नतीजे आने जा रहे हैं। 49 नगर निकायों में वोटों की गिनती जारी है। 2,000 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सभी निर्धारित केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई।तीन नगर निगम में अभी बीजेपी आगे उदयपुर नगर निगम में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां के 70 वॉर्डों में से बीजेपी 17 पर आगे है, जबकि कांग्रेस 10 और अन्य दो वॉर्डों में आगे चल रहे हैं। वहीं बीकानेर नगर निगम के 80 वॉर्डों में शुरुआती रुझान के मुताबिक बीजेपी 3 और कांग्रेस 2 जगह आगे है। भरतपुर नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां के कुल 65 वॉर्डों में से 13 पर बीजेपी, 12 पर कांग्रेस और 12 पर अन्य आगे हैं। निंबाहेड़ा नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। यहां के 45 में से 28 वॉर्डों में कांग्रेस, 16 में बीजेपी और 1 पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे हैं। पुष्कर के 25 वॉर्डों में से बीजेपी 14, कांग्रेस 9 और अन्य तीन पर आगे हैं। 49 निकायों के 2105 वॉर्डों में चुनाव बता दें कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन 49 निकायों में कुल 2,105 वॉर्डों में चुनाव होना था। हालांकि 14 वॉर्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,091 वॉर्डों में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।26 को निकाय अध्यक्ष और 27 को उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इन चुनावों के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। इसके बाद राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment