बिहार के खगड़िया में बड़ा हादसा:सरकारी स्कूल की दीवार गिरी, 12 लोग मलबे में दबे; 6 की मौत, 3 लापता, 3 बाहर निकले


 

बिहार के खगड़िया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। एक स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना खगाड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के बन्नी चंडी टोला गांव की है। यहां एक स्कूल की दीवार गिरने से 12 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें अब तक 6 मजदूरों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं। वहीं 3 मजदूर सुरक्षित निकल गए हैं। एक घायल रामचंद्र साह घर चला गया। लापता मजदूरों की तलाश जारी है। 2 JCB मशीनों से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि मध्य विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए JCB से खुदाई की जा रही थी स्थानीय लोगों के मुताबिक पंचायत समिति योजना से यहां नाला निर्माण कार्य चल रहा था। नाला खोदने के लिए स्कूल की चहारदीवारी को जड़ तक खोद दिया गया था। स्कूल की दीवार कमजोर बनी हुई थी। जड़ तक खोद देने से वह गिर गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर थे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment