कोरोना के अब तक सबसे बड़े डरावने आंकड़े, 3.15 लाख केस

 


मौत के मामले में भी पिछले दो दिनों से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं। ब्राजील में एक से दो हजार मौतें हो रहीं हैं।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़े
बुधवार को देश में एक्टिव केस बढ़ने का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया। एक दिन में 1.33 लाख एक्टिव केस बढ़े। इसके पहले सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.29 लाख और मंगलवार को 1.25 लाख एक्टिव केस बढ़े थे। अब पूरे देश में 22.84 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इन्हें ही एक्टिव केस कहा जाता है। हालांकि, 1.79 लाख लोग ठीक भी हुए। ये भी एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.15 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,101
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.79 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.59 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.34 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.84 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 22.84 लाख

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment