नीतीश सरकार में एक दिन शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी का निधन, तीन दिन पहले हुए थे कोविड पॉजिटिव - Bihar News


नीतीश सरकार में एक दिन के लिए शिक्षा मंत्री और तारापुर से जदयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। तीन दिन पहले वह कोविड की चपेट में आए थे। इसके बाद उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. चौधरी इससे पहले बिहार कृषि विवि के कुलपति भी रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार की सुबह 4:30 बजे अस्पतल में आखिरी सांसें ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

डॉ. मेवालल चौधरी मूलरूप से तारापुर के रहने वाले थे। 2015 में बिहार कृषि विवि से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद वह दोबारा 2020 में विधान सभा चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। लेकिन नियुक्ति घोटाला का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment