Coronavirus India: हर्षवर्धन ने कहा, अभी वायरस यहीं पर है, इसलिए हम सभी को बचकर रहने की जरूरत

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए COVID19 स्थिति की समीक्षा के लिए 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। हर्षवर्धन ने कहा, अभी वायरस यहीं पर है, इसलिए हम सभी को बचकर रहने की जरूरत है। हम कोरोना से तभी लड़ पाएंगे, जब मीडिया और समाज मिलकर हमारी मदद करेगी।  

उन्‍होंने कहा कि सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ 20 फीसद की पॉजिटिविटी रेट और 8 फीसद की ग्रोथ रेट के साथ है। मामलों में 10 गुना वृद्धि हुई है। पंजाब में 80 फीसद यूके के वेरिएंट पाए गए हैं। मामलों के बढ़ने का कारण पर उन्‍होंने कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि मामलों में अचानक वृद्धि के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें भव्य शादियां, स्थानीय निकाय चुनाव, किसानों के विरोध आदि सहित शामिल हैं। कोरोना से लड़ने के लिए मास्क वाला वैक्सीन सबसे ज्यादा जरूरी है। हमने पिछले 24 घंटों में 4.3 मिलियन वैक्सीन एडमिनिस्टर किए, ये हमारे लिए गर्व की बात है। 

केंद्र सरकार ने कोविड पर नियंत्रण और रोकथाम उपायों के लिए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 50 उच्च स्तरीय स्वास्थ्य टीमों को रवाना किया है। कोरोना के गंभीर होते हालात के मद्देनजर हर्षवर्धन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इनमें से कुछ राज्यों में बहुत ही तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment