6 राज्यों में नए राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल को यूपी, लालजी टंडन को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कुछ नए राज्यपाल नियुक्त किए और कुछ का तबादला कर दिया। कुल 6 राज्यपालों की नियुक्ति की सूचना जारी की गई। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन राज्यपालों का हुआ तबादला गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल अभी मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं। उनका तबादला उत्तर प्रदेश कर दिया गया है। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का भी तबादला मध्य प्रदेश कर दिया गया है। 4 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति पश्चिम बंगाल का राज्यपाल जगदीप धनखड़ को नियुक्त किया गया है और त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया। बिहार का राज्यपाल फागु चौहान को बनाया गया। अभी बिहार के राज्यपाल यूपी के कभी बड़े बीजेपी नेता रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया। नगालैंड का राज्यपाल आर एन रवि को बनाया गया। पांच और राज्यों के राज्यपाल होंगे रिटायर 5 अन्य राज्यों के राज्यपाल भी अगले दो महीनों में रिटायर होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव का कार्यकाल 29 अगस्त को, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का 30 अगस्त को, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला का 31 अगस्त को, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 3 सितंबर को और केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम का कार्यकाल 4 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment