देश में कोरोना वैक्सीनेशन:भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना वैक्सीन के 14 लाख डोज दिए गए

 


वैक्सीनेशन में प्राइवेट सेक्टर को शामिल करने के बाद गुरुवार को पहली बार भारत में एक दिन में करीब 14 लाख डोज दिए गए हैं। बुधवार के मुकाबले यह 40% ज्यादा है। पिछले चार दिनों में दिए गए डोज की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है। 1 मार्च को 5.52 लाख डोज दिए गए थे, जो 4 मार्च को बढ़कर 13.88 लाख डोज हो गए। यानी सीधे-सीधे दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी।


स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह 8 बजे तक के डेटा के मुताबिक भारत में अब तक 1.80 करोड़ डोज दिए गए हैं। इसमें 1.47 करोड़ लोगों को कम से कम पहला डोज मिला, जबकि 32.08 लाख लोग दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं।


देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरुआत 2 मार्च को हुई। 1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटीजन और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment