हॉकी रैंकिंग: जर्मनी को पछाड़कर भारत टॉप-5 में- indian-hockey-team-reaches-in-top5

लुसाने (स्विट्जरलैंड) जर्मनी को पछाड़ते हुए भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को जारी विश्व हॉकी रैंकिंग में शीर्ष-5 में स्थान बना लिया है। इसके अलावा, शीर्ष-10 टीमों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई खेलों की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को एक स्थान से पछाड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया है, वहीं जर्मनी की टीम एक स्थान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर अर्जेंटिना, तीसरे स्थान पर बेल्जियम और नीदरलैंड्स चौथे स्थान पर बनी हई है। इसके अलावा, इंग्लैंड सातवें, आठवें स्थान पर स्पेन, न्यूजीलैंड नौवें स्थान पर और आयरलैंड 10वें स्थान पर बरकरार है। सितंबर में हॉकी सुपर सीरीज के समापन के बाद विश्व रैंकिंग में बदलाव होगा।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment